10 June Current Affairs

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

 

1 हाल ही में भारत देश ‘क्रूड स्टील’ का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।

 

2 हाल ही में ‘टाटा ग्रुप’ को भारत के सबसे वैल्युबल ब्रांड का ख़िताब मिला है।

 

3 हाल ही में ‘5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक’ 2023-24 में बड़े राज्यों में पहला स्थान केरल राज्य ने प्राप्त किया है।

 

4 हाल ही में भारतीय नौसेना और DRDO ने ‘वरुणास्त्र टारपीडो’ का पहला युद्धक परीक्षण किया है।

 

5 हाल ही में ‘जर्मनी’ देश यूरोप में NATO के सबसे बड़े हवाई अभ्यास की मेजबानी करेगा।

 

6 हाल ही में ‘विश्व महासागर दिवस’ 08 जून को मनाया गया है।

 

7 हाल ही में उपेंद्र सिंह रावत को ‘युगांडा’ देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

 

8 हाल ही में भारत और मालदीव देश के बीच ‘एकथा अभ्यास’ आयोजित किया गया है।

 

9 हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ देश ने स्वास्तिक और अन्य नाजी प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है।

 

10 हाल ही में ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना’ उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू की गई है।

 

11 हाल ही में ‘मुथमिज सेल्वी’ तमिलनाडु राज्य की माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली पहली महिला बनी है।

 

12 हाल ही में केंद्र सरकार ने अब तक पूरे देशभर में महिला सुरक्षा के लिए ‘733 वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित किए है।

 

13 हाल ही में अभय के. द्वारा लिखित पुस्तक ‘नालंदा’ का विमोचन किया गया है।

 

14 हाल ही में खुद की इंटरनेट ब्रॉड बैंड सेवा शुरू करने वाला ‘केरल’ भारत का पहला राज्य बना है।

 

15 हाल ही में केंद्र सरकार ने हरियाणा के ‘गुरुग्राम’ शहर में नई मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है।

 

16 हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य ‘BIMSTEC’ एक्सपो और कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा।

 

17 हाल ही में ‘जनार्दन प्रसाद’ को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

 

18 हाल ही में ‘राजीव सिन्हा’ को पश्चिम बंगाल राज्य का चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

 

19 हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘एस जयशंकर’ ने भारत-नामीबिया सयुंक्त आयोग की सह अध्यक्षता की है।

 

20 हाल ही में पंप पनबिजली परियोजना की स्थापना के लिए NHPC ने ‘महाराष्ट्र’ राज्य के साथ समझौता किया है।

➼ उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना शुरू की

• उत्तर प्रदेश को दुग्ध विकास और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए, राज्य सरकार ने ₹1,000 करोड़ की लागत से नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना शुरू की है।

• दुग्ध उत्पादकों को डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से गांवों में उचित मूल्य पर अपना दूध बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए इसे लागू किया गया है।

 

➼ DRDO द्वारा ‘अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

• नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

• राजनाथ सिंह ने DRDO और सशस्त्र बलों को सफलता के लिए बधाई दी है।

• रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने DRDO प्रयोगशालाओं की टीमों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

 

➼ भारत क्रूड स्टील का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना

• केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत के इस्पात उद्योग ने पिछले नौ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है और अब 2018 में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।

• उन्होंने कहा कि देश की इस्पात उत्पादन क्षमता भी 2013-14 के 109 मिलियन टन से बढ़कर वर्तमान में 160 मिलियन टन हो गई है।

 

➼ राजीव सिन्हा को बंगाल का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाएगा

• पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया

• पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य सरकार द्वारा राजीव सिन्हा का नाम प्रस्तावित करने के बाद उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

• उन्होंने सितंबर 2019 से सितंबर 2020 तक राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है।

 

➼ भारत ने उपेंद्र सिंह रावत को युगांडा में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया

• विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को उपेंद्र सिंह रावत को युगांडा में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया।

• उपेंद्र सिंह रावत 1998 बैच के विदेश मंत्रालय (MEA) के एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

• वह वर्तमान में पनामा में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top